मुंबई (महाराष्ट्र) में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कारण एक 64-वर्षीय सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक के ₹3 लाख गंवाने का मामला समाने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स को एक एसएमएस मिला था जिसमें केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण सिम कार्ड ब्लॉक किए जाने की बात लिखी थी। इसके बाद एक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करने को कहा गया जिसके ज़रिए यह ठगी हुई।