भोपाल (मध्य प्रदेश) में ऑनलाइन गेमिंग के आदी 11-वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। इसे लेकर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार जल्द ही ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने के लिए कानून लाएगी। उन्होंने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा, "नए कानून का ड्राफ्ट...लगभग तैयार हो गया है...और जल्द ही...इसे मूर्त रूप देंगे।"