ऑनलाइन बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों में सीबीआई ने देशभर में 76 स्थानों पर की छापेमारी
सीबीआई ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण से जुड़े मामलों में देश के 14 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 76 स्थानों पर छापेमारी की है। सीबीआई ने 14 नवंबर को 83 लोगों के खिलाफ इस संबंध में 23 अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। गौरतलब है, 2019 में ऐसे मामलों की जांच/रोकथाम के लिए सीबीआई ने एक यूनिट की स्थापना की थी।