ऑनलाइन योग क्लासेज़ से कोविड-19 मरीज़ों को जल्दी ठीक होने में मिल रही मदद: दिल्ली सरकार
दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक, कोविड-19 मरीज़ों को 'दिल्ली की योगशाला' पहल के तहत होम आइसोलेशन में मिल रहीं मुफ्त ऑनलाइन योग क्लासेज़ से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने व जल्द ठीक होने में मदद मिल रही है। एक अधिकारी के अनुसार, संक्रमित मरीज़ों को एक लिंक भेजा जाता है जिसके ज़रिए वह क्लास के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।