inshorts

ऑनलाइन रमी जैसे गेम्स पर प्रतिबंध लगाना असंवैधानिक और मनमाना: केरल हाईकोर्ट

केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि रमी जैसे दांव लगाकर खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम 'कौशल के खेल' हैं और इन पर प्रतिबंध लगाना असंवैधानिक है। कोर्ट ने कहा कि पैसों के लिए खेले जाने वाले कौशल वाले गेम पर प्रतिबंध लगाना मनमाना है। बकौल कोर्ट, इन गेम्स को केरल गेमिंग ऐक्ट में छूट दी गई है।