ऑनलाइन लवर से मिलने 5,000 किमी सफर कर पेरू पहुंची महिला, बाद में टुकड़ों में मिला शव
मेक्सिको की 51-वर्षीय महिला ब्लैंका आरेयानो अपने ऑनलाइन लवर से मिलने के लिए 5,000 किलोमीटर का सफर कर पेरू पहुंची जहां अंगों के लिए उसकी हत्या कर दी गई। महिला के शव के टुकड़े बीच पर मिले हैं। महिला की रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा था जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की थी।