ऑनलाइन वाइन ऑर्डर करने के दौरान मुंबई में महिला के साथ हुई ₹4.80 लाख की ठगी
मुंबई की एक 32-वर्षीय महिला के साथ ऑनलाइन वाइन खरीदने के दौरान ₹4.80 लाख की ठगी हो गई। एफआईआर के अनुसार, ठग ने महिला को कहा कि उन्होंने ऑनलाइन ज़्यादा पैसे दे दिए है और पैसे लौटाने के लिए उसने महिला को क्यूआर कोड स्कैन करने को कहा और जैसे ही महिला ने कोड स्कैन किया उनके पैसे निकल गए।