पुणे के एक 65 वर्षीय बुज़ुर्ग के साथ ऑनलाइन सामान बेचने के दौरान ₹3 लाख की ठगी हुई। दरअसल, बुज़ुर्ग अपने पुराने टीवी कैबिनेट को ऑनलाइन बेचने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ठग ने उन्हें भुगतान करने के लिए एक क्यूआर कोड भेजा और जैसे ही उन्होंने कोड स्कैन किया उनके खाते से पैसे निकाल लिए गए।