inshorts

ऑनलाइन सुनवाई के बीच कोका-कोला पीते दिखा पुलिसकर्मी; वकीलों को 100 कैन देने का निर्देश

गुजरात हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार व जस्टिस आशुतोष जे. शास्त्री की बेंच में वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक पुलिस अधिकारी कोला-कोला पीते नज़र आए। इसे लेकर मुख्य न्यायाधीश अरविंद कुमार ने पूछा, "अगर वह फिज़िकल कोर्ट में होता...तो क्या 'कोका-कोला' कैन लेकर आता?" कोर्ट ने अधिकारी को बार असोसिएशन में कोका-कोला के 100 कैन बांटने का निर्देश दिया।