inshorts

ऑनलाइन स्मार्ट वॉच ऑर्डर करने वाले बिहार के शख्स को पार्सल में मिले कंचे

नालंदा (बिहार) में ऑनलाइन स्मार्ट वॉच ऑर्डर करने वाले एक शख्स को डिलीवरी के समय पार्सल में कंचे मिलने का वीडियो सामने आया है। शख्स ने बताया कि उसने ₹1,620 की स्मार्ट वॉच ऑर्डर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्सल देने आए डिलीवरी बॉय ने संबंधित कंपनी से बात कर शख्स को पैसे लौटा दिए थे।