जम्मू-कश्मीर के केरन सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश के दौरान ऑपरेशन पिंपल में ढेर किए गए 2 आतंकियों के पास से एम4 राइफल, एके-47 राइफल, ग्लॉक पिस्तौलें और सैकड़ों राउंड कारतूस बरामद हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकियों के पास से चीनी हैंड ग्रेनेड और पाकिस्तान के सिगरेट पैकेट, दवाइयां और ड्राई फ्रूट्स भी बरामद किए गए हैं।