भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को जल्दी रोकने की वजह बताई है। उन्होंने कहा, "हम केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना चाहते थे। हमारा उद्देश्य पूरा हो गया तो हमने ऑपरेशन रोक दिया।" एयर चीफ ने कहा, "प्रत्येक संघर्ष की कीमत चुकानी पड़ती है। यह हमारी अर्थव्यवस्था और प्रगति को प्रभावित करती है।"