सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने दिल्ली में कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' एक भरोसेमंद ऑर्केस्ट्रा जैसा था जिसमें हर 'म्यूज़िशियन' ने सटीक तरह से अपनी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, "इस तरह हम सिर्फ 22 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर सके और 80 घंटों में यह सुनिश्चित कर सके कि लड़ाई खत्म हो।"