स्लोवाकिया के एक बड़े अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर द्वारा गलत आंख निकाले जाने के बाद एक शख्स अंधा हो गया। घटना के लिए माफी मांगते हुए अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, "(ऑपरेशन के) परिणामों को कम करने के लिए...मरीज़ व उसके परिवार को पूरा चिकित्सा व मनोवैज्ञानिक सहयोग दिया जा रहा है।"