ऑपरेशन लोटस समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा: सीएम नीतीश से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम केजरीवाल ने नीतीश के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा, "मेरे घर पधारने के लिए नीतीश जी का बहुत-बहुत शुक्रिया।" उन्होंने कहा, "देश से संबंधित कई गंभीर विषयों पर चर्चा हुई-शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑपरेशन लोटस...बीजेपी सरकारों का बढ़ता निरंकुश भ्रष्टाचार...बेरोज़गारी।"