ऑफिस आने-जाने में हर महीने कितने खर्च करता है एक आम आदमी? सर्वे में खुलासा
राष्ट्रीय घरेलू यात्रा सर्वेक्षण के मुताबिक, तय कार्यस्थल पर जाने वाले कर्मचारियों का औसत मासिक आवागमन खर्च ₹785 है। शहरी कर्मचारियों का खर्च ₹1,044 जबकि ग्रामीण का ₹612 है। बकौल सर्वे, पुरुष कर्मचारी औसतन ₹835/माह खर्च करते हैं जबकि महिला कर्मचारियों का औसत खर्च ₹533/माह है। वहीं, शहरी छात्रों का शैक्षणिक संस्थानों तक आने-जाने का औसत मासिक खर्च ₹617 है।