ऑफिस में अचानक 'भड़क' गया रोबोट! लोगों को मारने लगा लात, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें इंडोनेशिया के एक ऑफिस में ह्यूमनॉइड रोबोट अचानक अजीब हरकतें करता नज़र आया। वीडियो में वह अपने आसपास खड़े लोगों को लात मारते हुए नज़र आया जबकि लोग उसे रोकने की कोशिश करते दिखे। वीडियो पर एक यूज़र ने मज़ाक में कहा, "शायद उसे सोमवार की मीटिंग पसंद नहीं आई।"