ऑफिस में इंटर्नशिप की बजाय कॉलेज छात्र ने डिलीवरी बॉय बनना चुना, बताया कारण
पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट व ऑथर स्वपनिल कोमावर ने X पर बताया है कि उनके एक दोस्त का छोटा भाई जो कॉलेज में पढ़ता है, पॉकेट मनी कमाने के लिए पार्ट-टाइम डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है। कोमावर ने बताया, "मेरे 'इंटर्नशिप क्यों नहीं?' पूछने पर...उसने कहा 'पेड इंटर्नशिप मिलना बहुत मुश्किल है'...परिवारिक स्थिति देखते हुए उसने पार्ट-टाइम काम चुना।"