बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक मामले में कहा है कि महिला सहकर्मी से कहना कि तुम बालों को संभालने के लिए जेसीबी इस्तेमाल करती होगी और 'ये रेश्मी ज़ुल्फें' गाना वर्कप्लेस पर यौन उत्पीड़न नहीं है। कोर्ट बोला, "यह मानना मुश्किल है कि याचिकाकर्ता का आचरण यौन उत्पीड़न के तहत आता है।" शख्स पर पॉश कानून के तहत कार्रवाई हुई थी।