ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की की निर्माता अलाइड ब्लेंडर्स ऐंड डिस्टिलर्स ने आईपीओ के ज़रिए ₹2,000 करोड़ जुटाने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ सेबी के पास जमा किए हैं। इसमें ₹1,000 करोड़ के नए शेयर और ऑफर फॉर सेल के ज़रिए ₹1,000 करोड़ तक के शेयरों की बिक्री शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी आईपीओ से अपना मूल्यांकन ₹18,800 करोड़ करना चाहती है।