तकनीकी खामी के चलते स्वेज़ नहर में बुधवार को फंसे 64,000 टन के एक ऑयल टैंकर ने करीब 5 घंटे तक अन्य जहाज़ों की आवाजाही को ब्लॉक कर दिया। बाद में टग बोट्स की मदद से जहाज़ को निकाला गया। गौरतलब है कि मार्च, 2021 में एक मालवाहक जहाज़ 'एवर गिवन' स्वेज़ नहर में 6 दिन तक फंसा रहा था।