ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर नवीन पी रेड्डी ने बताया है कि रिसर्च से पता चलता है कि रोज़ाना 6-8 घंटे से ज़्यादा देर तक बैठने से मस्कुलोस्केलेटल (मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी) दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है। बकौल डॉक्टर, हर 30-45 मिनट तक बैठने के बाद लगभग 10-15 मिनट तक चलना फिरना चाहिए या अपनी मुद्रा (पोस्चर) बदलनी चाहिए।