ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस ने 5 सालों में दिया 6700% से अधिक का रिटर्न, ₹1 लाख बने ₹68 लाख

ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस लिमिटेड ने 5 सालों में 6700% से अधिक का रिटर्न दिया है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 मार्च 2020 को कंपनी के एक शेयर की कीमत ₹20.78 थी जो 21 मार्च 2025 को ₹1419.15 पर बंद हुई। 5 साल पहले इस कंपनी के शेयरों में निवेश किए गए ₹1 लाख अब करीब ₹68 लाख हो गए हैं।