ऑरेंज कैप जीतने से आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती जाती: केकेआर की जीत के बाद अंबाती रायडू
पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने केकेआर के आईपीएल-2024 का खिताब जीतने के बाद कहा है, "ऑरेंज कैप जीतने से आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती जाती...सभी खिलाड़ियों को योगदान देना होता है।" उन्होंने कहा कि मिचल स्टार्क, आंद्रे रसेल और सुनील नरेन सभी ने योगदान दिया तभी केकेआर चैंपियन बनीं। गौरतलब है, विराट कोहली ने आईपीएल-2024 में ऑरेंज कैप जीती है।