ऑर्डर लेकर ग्राहकों को थप्पड़ लगाने वाले जापानी रेस्टोरेंट का पुराना वीडियो हुआ वायरल
करीब 300 येन (₹170) की शुरुआती कीमत पर ग्राहकों को थप्पड़ लगाने वाले जापानी रेस्टोरेंट 'शाचिहोका-या' का पुराना वीडियो वायरल हो गया है। हालांकि, रेस्टोरेंट ने वीडियो पर स्पष्टीकरण जारी कर कहा, "फिलहाल हम थप्पड़ों की पेशकश नहीं करते हैं। हमें जो अटेंशन मिला उसके लिए शुक्रिया लेकिन थप्पड़ खाने के इरादे से आने वालों के लिए जगह नहीं है।"