ज़ोमैटो के शेयर अपने ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए हैं और बीएसई पर शुक्रवार को इसके शेयर 4.25% उछलकर ₹290.70 पर बंद हुए। कंपनी के शेयर पिछले 2 साल में 500% से अधिक चढ़ें हैं। ज़ोमैटो की क्विक कॉमर्स कंपनी ब्लिकिंट के 10 मिनट में आईफोन 16 डिलीवर करने की घोषणा के बाद से शेयरों में तेज़ी जारी है।