क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 29 जून से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ के लिए ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल को टीम में शामिल किया है। 33-वर्षीय मैक्सवेल को बल्लेबाज़ ट्रैविस हेड के हैमस्ट्रिंग इंजरी होने के बाद टीम में जगह मिली है। गौरतलब है, मैक्सवेल ने आखिरी टेस्ट मैच सितंबर 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।