पूर्व पाकिस्तानी कप्तान व ऑल-राउंडर मोहम्मद हफीज़ ने 41 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। 18 साल के करियर में हफीज़ ने पाकिस्तान के लिए 392 मैचों में 12,780-रन बनाने के साथ 253 विकेट लिए और उन्होंने सभी फॉर्मैट में अपने देश की कप्तानी की। उन्होंने 2018 में टेस्ट से संन्यास लिया था।