ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ खेलने के लिए अभिषेक शर्मा ने छोड़ी बहन की शादी, 0 पर हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ शुक्रवार को दूसरा वनडे मैच खेलने के लिए अपनी बहन कोमल शर्मा की शादी में शामिल नहीं हो पाने वाले टीम इंडिया के टी20I ओपनर अभिषेक शर्मा मैच में गोल्डन डक पर आउट हो गए। वह ऑस्ट्रेलिया ए के कप्तान जैक एडवर्ड्स की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने अब तक वन-डे इंटरनैशनल डेब्यू नहीं किया है।