inshorts

ऑस्ट्रेलिया को 94 रनों से हराकर इंटरनैशनल मास्टर्स लीग 2025 के फाइनल में पहुंचा भारत

रायपुर (छत्तीसगढ़) में खेले गए इंटरनैशनल मास्टर्स लीग (आईएमएल) 2025 के पहले सेमीफाइनल में इंडिया मास्टर्स की टीम ने ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स को 94 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इंडिया मास्टर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 220 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया मास्टर्स 18.1 ओवर में 126 रन पर ऑल-आउट हो गई।