भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में हारने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल खेलने के लिए $5,60,000 (लगभग ₹4.6 करोड़) की पुरस्कार राशि मिलेगी। इसके अलावा ग्रुप स्टेज में 1 जीत के लिए उसे $34,000 और इवेंट में हिस्सा लेने के लिए $1,25,000 मिलेंगे। गौरतलब है कि टूर्नामेंट के चैंपियन को $2.24 मिलियन (लगभग ₹18.4 करोड़) मिलेंगे।