ऑस्ट्रेलिया के ऑफिस की दिवाली पार्टी का वीडियो वायरल, बॉलीवुड गानों पर नाचते दिखे लोग

ऑस्ट्रेलिया के एक ऑफिस की दिवाली पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कर्मचारी पारंपरिक भारतीय परिधान में एक भारतीय रेस्टोरेंट में बॉलीवुड गानों पर थिरकते नज़र आ रहे हैं। वीडियो को लेकर कुछ यूज़र्स ने लोगों की तारीफ की है जबकि कुछ यूज़र्स ने त्योहार मनाने के तरीके पर सवाल उठाए हैं।