ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय महिला टेस्ट टीम का हुआ एलान
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 6 से 9 मार्च के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय महिला टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी जबकि स्मृति मांधना को उप-कप्तान नियुक्त किया गया है। इस टीम में दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर) और वैष्णवी शर्मा भी शामिल हैं।