inshorts

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्लू की जगह पिंक जर्सी में क्यों खेल रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार को तीसरे वनडे मैच के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम ब्लू की जगह पिंक जर्सी पहनकर खेलने उतरी। टीम ने ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पिंक जर्सी पहनने का फैसला किया। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत कई खिलाड़ी पिंक जर्सी पहने दिख रही हैं।