चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की पारी के दौरान ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा स्टैंड्स में संभवत: सोती हुईं नज़र आईं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। एक फैन ने X पर कहा, "मां ऐसे ही सोती हैं...टिपिकल भारतीय मां वाली वाइब।" एक अन्य फैन ने लिखा, "वह प्रार्थना कर रही हैं।"