ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हुए श्रेयस, छोड़ना पड़ा मैदान

सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारतीय उप-कप्तान श्रेयस अय्यर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच पकड़ने की कोशिश में वह बैकवर्ड प्वाइंट पर गिर पड़े। उन्होंने कैच पकड़ लिया लेकिन गिरने से उन्हें पसलियों में चोट आई जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

Load More