भारतीय ओपनर रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 वनडे में 57.30 के औसत से 2407 रन बनाए हैं, जिनमें 8 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 वनडे मुकाबलों में 54.46 के औसत से 2451 रन बनाए हैं। कोहली के खाते में भी 8 शतक और 15 अर्धशतक दर्ज हैं।