ऑस्ट्रेलिया के चिनचिला में लोग तरबूज से प्रेम दर्शाने के लिए मनाते हैं 'मेलन त्योहार'

ऑस्ट्रेलिया के चिनचिला शहर के लोग तरबूज से प्रेम दर्शाने के लिए विशेष तौर पर 'मेलन त्योहार' मनाते हैं। इस त्योहार पर लोग तरबूज जैसे वस्त्रों में तैयार होते हैं। इस अवसर पर तरबूज के साथ स्कीइंग और बंजी जंपिंग समेत कई रोमांचक और मज़ेदार खेल आयोजित होते हैं। चिनचिला को दुनिया का 'मेलन कैपिटल' कहा जाता है।