ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे एशेज़ टेस्ट में इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-2027 अंक तालिका में 100% अंकों के साथ शीर्ष पर
काबिज़ है। इंग्लैंड 30.95% अंकों संग सातवें स्थान पर खिसक गया है। दक्षिण अफ़्रीका दूसरे स्थान पर है।