ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्वामीनारायण के मंदिर के बाहर लिखी गईं गालियां

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में स्वामीनारायण मंदिर के बाहर नस्लीय संदेश और गालियां लिखी गई हैं। घटना 21 जुलाई की बताई जा रही है। मंदिर के पास दो एशियाई रेस्टोरेंट्स पर भी नस्लीय संदेश लिखे गए। हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया (विक्टोरिया) के अध्यक्ष मकरंद भागवत ने कहा, "यह हमारी पहचान, पूजा के अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता पर हमले जैसा लगता है।"