inshorts

ऑस्ट्रेलिया घर पर अपने सबसे कम T20I टोटल पर हुआ ऑल-आउट

ब्रिस्बेन में शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे T20I मैच में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 16.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई जो घरेलू मैदान पर उसका सबसे कम T20I स्कोर है। इससे पहले घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम T20I स्कोर 111 रन था जो उसने 2022 में सिडनी में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बनाया था।