बीसीसीआई ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम के अलावा टी20I सीरीज़ के लिए भी भारतीय टीम का एलान किया। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान और शुभमन गिल उप-कप्तान हैं। टीम में वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा और संजू सैमसन भी हैं।