सबसे ज़्यादा बार ICC खिताब जीतने वाले देशों में ऑस्ट्रेलिया (10) शीर्ष पर है जबकि भारत दूसरे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने 6 वनडे विश्वकप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, 1 टी20 विश्वकप और 1 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। भारत ने 7 आईसीसी खिताब जीते हैं जिनमें 2 वनडे विश्वकप, 2 टी20 विश्वकप, 3 चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं।