ऑस्ट्रेलिया ने एक WTC साइकल में सर्वाधिक मैच जीतने का भारत का रिकॉर्ड तोड़ा
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को 9 विकेट से हरा दिया है और इसके साथ ही वह एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) साइकल में सर्वाघिक मैच जीतने वाली टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी 2023-25 में कुल 13 मैच जीते हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के नाम था जिसने डब्ल्यूटीसी 2019-21 में 12 मैच जीते थे।