ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम का किया एलान
ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को टी20 विश्व कप 2026 के लिए अपनी टीम घोषित की। मिचल मार्श की कप्तानी वाली इस टीम में कूपर कोनोली, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू कुहनेमन और ज़ेवियर बार्टलेट को शामिल किया गया है। टीम में पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टॉयनिस और जोश हेज़लवुड जैसे सीनियर खिलाड़ी भी हैं। टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में होगा।