ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को गाले स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी 654/6 पर घोषित कर दी। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने एशियाई धरती पर टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाकर रिकॉर्ड बनाया। एशिया में ऑस्ट्रेलिया का पिछला सर्वाधिक स्कोर 617 था जो उसने 1980 में फैसलाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था।