ऑस्ट्रेलिया पर भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली ने दी प्रतिक्रिया
महिला वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की ऐतिहासिक जीत पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, "ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम पर हमारी क्या शानदार जीत हुई! लड़कियों ने शानदार चेज़ किया और बड़े मैच में जेमिमा रॉड्रिग्स ने लाजवाब प्रदर्शन किया। दृढ़ता, विश्वास और जुनून का सच्चा प्रदर्शन। शाबाश, टीम इंडिया!"