ऑस्ट्रेलिया-भारत की टेस्ट सीरीज़ से पहले कैसी दिखती है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका?

ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) शुक्रवार से शुरू होगी। ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में 62.50% जीत के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 की ​​अंकतालिका में शीर्ष पर है। भारत 58.33% जीत के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका (55.56%) तीसरे, न्यूज़ीलैंड (54.55%) चौथे और दक्षिण अफ्रीका (54.17%) पांचवें स्थान पर है।