ऑस्ट्रेलिया-भारत के बीच पर्थ वनडे मैच के दिन कैसा है मौसम का पूर्वानुमान?

ऑस्ट्रेलिया-भारत वनडे सीरीज़ का पहला मैच 19-अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा 7-महीने बाद इंटरनैशनल क्रिकेट में लौटेंगे। हालांकि, मैच पर बारिश का खतरा है। बकौल एक्यूवेदर, रविवार को पर्थ में बारिश की संभावना 63% है। अगर बारिश हुई तो फैंस को रोहित-विराट की वापसी देखने के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है।