ऑस्ट्रेलिया में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज़ बने बुमराह

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 6 विकेट लेने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया में अपने 50 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए हैं। बुमराह, ऑस्ट्रेलिया में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज़ बने हैं और उनसे पहले यह कारनामा पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव कर चुके थे।